Bharat Encounter Case : एनकाउंटर या मर्डर ? हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे जांच।

Bharat Encounter Case , Bihar CM Samrat Choudhary tweets

Bharat Encounter Case : एनकाउंटर या मर्डर ? हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे जांच।
Image of Bharat Bhushan Tiwari
Image Slider
Image Slider
Image Slider

बिहार के भोजपुर में चर्चित भरत भूूषण तिवारी एनकाउंटर केस में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।  घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाने क्षेत्र की है। जहां 17 जून को पुलिस और भरत भूषण तिवारी के बीच मुठभेड़ हुई और इससे दौरान भरत भूषण तिवारी पुलिस की गोली से पहले घायल हुआ था बाद पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

भरत भूषण तिवारी और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।  लोगों ने भी आक्रोश दिखाते पहले जमकर प्रदर्शन किया बाद में पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को छह घंटे तक जाम रखा। इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पे ट्वीट करते हुए कहा कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव मे हुए मामले की सवंतंत्र जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश  की देखरेख में होगी। न्यायिक जांच का उद्देश्य घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ जांच सुनिश्चित करना है।

सोशल मीडिया पे लोगो ने पुलिस पर तीखा सवाल किया है। आक्रोशित लोगों और परिजनों की माने तो भरत भूषण तिवारी पर सरेंडर के बाद भी पुलिस को गोली नहीं चलानी  चाहिये थीं। पक्ष के काफी नेताओ ने भी पुलिस के इस एक्शन की निंदा की है। पटना से एनबीसी 24 के लिए अंकित कुमार की रिपोर्ट।